फोटो गैलरी

Hindi Newsथाली पीटकर केंद्र तक पहुंचाएंगे आवाज

थाली पीटकर केंद्र तक पहुंचाएंगे आवाज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज न कल हम बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा लड़कर हासिल करेंगे। वह शनिवार को यहां गांधी मैदान में डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो-2014 के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे।...

थाली पीटकर केंद्र तक पहुंचाएंगे आवाज
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 02 Mar 2014 04:52 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज न कल हम बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा लड़कर हासिल करेंगे। वह शनिवार को यहां गांधी मैदान में डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो-2014 के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। इसका आयोजन बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) ने किया है। श्री कुमार ने बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधा कि कुछ लोग इस मामले में झूठा आश्वासन दे रहे हैं कि हम दिलवाएंगे दर्जा। ‘वे’ लोगों को बांटना चाहते हैं।

उनसे सतर्क रहना है। बचना है। बिहार को विशेष दर्जा मिले तो इसे 10 साल तक केंद्रीय करों में छूट यानी टैक्स होलीडे का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बिहार के मामले में केंद्र भेदभाव कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम थाली पीटकर अपना आग्रह केंद्र तक पहुंचाएंगे। वह खुद रविवार को गांधी मैदान में इस मुद्दे पर दिन भर सत्याग्रह पर बैठेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें