फोटो गैलरी

Hindi Newsसेंध लगाकर लाखों की चोरी

सेंध लगाकर लाखों की चोरी

 वशिेश्वरगंज। हिन्दुस्तान संवाद। शुक्रवार की देर रात चोरों ने रोहनीभारी गांव में एक घर की ईंटागारे की कच्ची दीवार में सेंध लगाकर लगभग एक लाख से अधिक की सम्पत्ति गायब कर दी। इस घर के लोगों को...

सेंध लगाकर लाखों की चोरी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 01 Mar 2014 10:09 PM
ऐप पर पढ़ें

 वशिेश्वरगंज। हिन्दुस्तान संवाद। शुक्रवार की देर रात चोरों ने रोहनीभारी गांव में एक घर की ईंटागारे की कच्ची दीवार में सेंध लगाकर लगभग एक लाख से अधिक की सम्पत्ति गायब कर दी। इस घर के लोगों को शनिवार की भोर में चोरी होने की भनक लगी। तो घर में कोहराम मच गया। थाना-वशिेश्वरगंज के रोहनीभारी गांव निवासी गोपीचन्द्र मिश्रा उर्फ दद्दू पुत्र सीताराम के यहां शुक्रवार की रात चोर कच्ची दीवार में सेंध लगाकर घर में घुसे।

चोरों ने बक्शे में रखा 15 हजार रुपए नगद, चार थान सोने के जेवरात, कीमती बर्तन सहित एक लाख से अधिक की सम्पत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित मिश्र ने इस मामले में इलाकाई थाने में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने तहकीकात का बहाना बनाकर टरका दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें