फोटो गैलरी

Hindi Newsनगर आगमन पर साइकिल यात्रा का हुआ स्वागत

नगर आगमन पर साइकिल यात्रा का हुआ स्वागत

इटावा। हिन्दुस्तान संवाद। समाज के आखिरी चेहरे तक मुस्कान लाने वाली सपा सरकार की जन उपयोगी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के लिए जंतर मंतर से रवाना हुई साइकिल यात्रा का नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया...

नगर आगमन पर साइकिल यात्रा का हुआ स्वागत
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 01 Mar 2014 10:09 PM
ऐप पर पढ़ें

इटावा। हिन्दुस्तान संवाद। समाज के आखिरी चेहरे तक मुस्कान लाने वाली सपा सरकार की जन उपयोगी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के लिए जंतर मंतर से रवाना हुई साइकिल यात्रा का नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। यह जानकारी पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में अजय भदौरिया, पवन यादव, मुकेश यादव आदि ने दी।

उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को जंतर मंतर से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा साइकिल यात्रा को रवाना किया गया था। यात्रा में पार्टी के चारों युवा संगठन तीन अलग अलग रुटों पर पार्टी की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए निकलने थे। इसी कड़ी में शनिवार को मीठेपुर में साइकिल यात्रा का नगर आगमन पर जिलाध्यक्ष राजीव यादव, सांसद प्रेमदास कठेरिया, विधायक रघुराज शाक्य सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने बताया कि सुनील यादव साजन, अरविन्द गिरि, अमिताभ बाजपेई आदि कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया गया।

उन्होंने बताया कि एक दिवसीय वशि्राम के बाद रविवार को प्रात: दस बजे जिला पंचायत से साइकिल यात्रा पुन: पटेल चौराहा पर माल्यार्पण के बाद आशीष पटेल के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी। नौरंगाबाद चौराहा, रामगंज चौराहा, साबितगंज चौराहा समेत कई चौराहों पर यात्रा का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता साइकिल यात्रा को इटावा की सीमा तक विदाई देने जांएगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व प्रकोष्ठ अध्यक्षों से यात्रा के स्वागत की अपील की है।

इस मौके पर मनीष यादव, फरहान शकील, गोपाल यादव, आशीष पटेल, रामप्रताप राजावत आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें