फोटो गैलरी

Hindi Newsअरविंद जर्मन ओपन ग्रां प्री गोल्ड के सेमीफाइनल में

अरविंद जर्मन ओपन ग्रां प्री गोल्ड के सेमीफाइनल में

सीनियर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अरविंद भट ने यहां डेनमार्क के 14वें वरीय विक्टर एक्सेलसन को सीधे सेटों में हराकर 120000 डॉलर इनामी जर्मन ओपन ग्रां प्री गोल्ड के सेमीफाइनल में जगह...

अरविंद जर्मन ओपन ग्रां प्री गोल्ड के सेमीफाइनल में
एजेंसीSat, 01 Mar 2014 04:29 PM
ऐप पर पढ़ें

सीनियर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अरविंद भट ने यहां डेनमार्क के 14वें वरीय विक्टर एक्सेलसन को सीधे सेटों में हराकर 120000 डॉलर इनामी जर्मन ओपन ग्रां प्री गोल्ड के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
    
दो बार के पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन अरविंद ने डेनमार्क के 14वें वरीय खिलाड़ी को पुरुष एकल के क्वार्टर फाइन में 35 मिनट में 21-17, 21-14 से हराया। अरविंद सेमीफाइनल में चीनी ताइपे के 15वें वरीय टिएन चेन चाउ से भिड़ेंगे। 
     
दुनिया के 24वें नंबर के खिलाड़ी चाउ ने अतीत में दो बार अरविंद को हराया है लेकिन पिछली बार ये दोनों दो साल पहले कनाडा में भिड़े थे।
     
बेंगलुरू के 34 वर्षीय अरविंद अच्छे फॉर्म में है और इसे देखते हुए सेमीफाइनल मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद है। यह भारतीय खिलाड़ी इससे पहले दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी हांगकांग के हुन यू को भी हरा चुका है।
     
क्वार्टर फाइनल के पहले गेम में अरविंद एक समय 8-12 से पिछड़ रहे थे लेकिन इसके बाद उन्होंने 15-15 पर बराबरी हासिल की और फिर लगातार चार अंक के साथ मजबूत बढ़त बना ली। अरविंद को इसके बाद पहला गेम जीतने में कोई परेशानी नहीं हुई।
     
दूसरे गेम में अरविंद ने विरोधी का कोई मौका नहीं दिया। भारतीय खिलाड़ी ने शुरुआत में ही बढ़त बनाई और फिर इसे अंत तक कायम रखते हुए जीत दर्ज कर ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें