फोटो गैलरी

Hindi Newsमप्र सरकार ने पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि दुगुनी की

मप्र सरकार ने पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि दुगुनी की

मध्यप्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक विजेता प्रदेश के खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि, खेल संस्थाओं को अनुदान एवं अधिकत राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को...

मप्र सरकार ने पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि दुगुनी की
एजेंसीSat, 01 Mar 2014 02:35 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्यप्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक विजेता प्रदेश के खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि, खेल संस्थाओं को अनुदान एवं अधिकत राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दिए जा रहे प्रोत्साहन अथवा आर्थिक सहायता संबंधी नियमों में आंशिक संशोधन कर पुरस्कार राशि में बढ़ोत्तरी की है।
    
खेल और युवा कल्याण संचालक वी के सिंह ने मप्र राजपत्र (असाधारण) में प्रकाशित संशोधित अधिसूचना के हवाले से बताया कि विश्व कप चैम्पियनशिप में क्रिकेट सहित मान्यता प्राप्त खेलों की सूची में सम्मिलित खेलों के सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाड़ियों को अब तीन के स्थान पर छह लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
    
इसी प्रकार रजत पदक प्राप्त खिलाड़ियों को दो के स्थान पर चार लाख और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को एक के बजाय दो लाख रुपयों की राशि बतौर पुरस्कार दी जाएगी।
    
इसी प्रतियोगिताओं के जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग में भी पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी गई है। इसके तहत स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाड़ियों को चार लाख, रजत पदक प्राप्त खिलाड़ियों को दो लाख तथा कांस्य पदक प्राप्त खिलाड़ियों को एक लाख रुपए पुरस्कार दिया जाएगा।
    
राष्ट्र मंडल खेल में स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाड़ी भी अब दो के स्थान पर चार लाख, रजत पदक प्राप्त खिलाड़ी डेढ़ के बजाय तीन लाख और कांस्य पदक प्राप्त खिलाड़ी एक के स्थान पर दो लाख का पुरस्कार प्राप्त करने का हकदार होंगे।
  
राज्य सरकार ने एफ्रो एशियाई एवं सैफ खेल तथा अधिकत एशियाई एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि भी दोगुनी की है। इसके तहत सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता को दो लाख, रजत पदक विजेता को डेढ़ लाख तथा कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को एक लाख एपए, जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाड़ी को डेढ़ लाख, रजत पदक प्राप्त खिलाड़ी को एक लाख तथा कांस्य पदक प्राप्त खिलाड़ी को अस्सी हजार रुपए की राशि पुरस्कार दी जाएगी।
    
मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाड़ी को पचास हजार के स्थान पर एक लाख रुपए, रजत पदक प्राप्त खिलाड़ी को 30 हजार के स्थान पर 60 हजार तथा कांस्य पदक प्राप्त खिलाड़ी को 20 हजार के स्थान पर 40 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।
    
इसी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता को 80 हजार, रजत पदक हेतु 50 हजार तथा कांस्य पदक प्राप्त खिलाड़ी को 30 हजार रुपए की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उक्त पुरस्कार सभी व्यक्तिगत एवं दलीय विधाओं में दिया जाएगा।
    
राष्ट्रीय खेलों के विजेता खिलाड़ियों के लिए भी पुरस्कार राशि में बढ़ोत्तरी की गई है। इसके तहत राष्ट्रीय खेल में व्यक्तिगत विधा में स्वर्ण पदक विजेता को चार लाख, रजत पदक विजेता को तीन लाख 20 हजार और कांस्य पदक विजेता को दो लाख 40 हजार रुपए तथा राष्ट्रीय खेल में दलीय विधा में अब स्वर्ण पदक पर दो लाख, रजत पदक हेतु एक लाख 60 हजार तथा कांस्य पदक के लिए एक लाख 20 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें