फोटो गैलरी

Hindi Newsराष्ट्रीय हॉकी में दिल्ली ने केरल को 4-1 से हराया

राष्ट्रीय हॉकी में दिल्ली ने केरल को 4-1 से हराया

दिल्ली ने शुक्रवार को यहां मेजर ध्यान चंद हॉकी स्टेडियम में केरल को 4-1 से हराकर चौथी हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय पुरुष चैम्पियनशिप में पहली जीत दर्ज की।       विदर्भ...

राष्ट्रीय हॉकी में दिल्ली ने केरल को 4-1 से हराया
एजेंसीSat, 01 Mar 2014 12:52 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली ने शुक्रवार को यहां मेजर ध्यान चंद हॉकी स्टेडियम में केरल को 4-1 से हराकर चौथी हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय पुरुष चैम्पियनशिप में पहली जीत दर्ज की।
     
विदर्भ हॉकी संघ के खिलाफ पहला मैच गंवाने वाली दिल्ली की टीम ने पूल-डी मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन किया और दोनों हाफ में उसने दो-दो गोल दागे।
     
दिल्ली की ओर से मनीष कुमार, श्यामबीर, अभिषेक और प्रवीण कुमार ने गोल किए। पूल-डी के अन्य मैचों में छत्तीसगढ़ ने विदर्भ हॉकी संघ को 3-1 से हराया जबकि असम ने त्रिपुरा से 2-2 से ड्रॉ खेला।
     
पूल सी में हॉकी गंगपुर (ओडिशा) ने बंगाल को 5-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की जबकि पुडडुचेरी ने मिजोरम को 3-1 से हराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें