फोटो गैलरी

Hindi Newsसर्वे ऑफ इंडिया में मनाया गया विज्ञान दिवस

सर्वे ऑफ इंडिया में मनाया गया विज्ञान दिवस

रांची। संवाददाता। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से शुक्रवार को विज्ञान दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान वैज्ञानिक प्रवृति का परिचालन विषय पर वैज्ञानिक...

सर्वे ऑफ इंडिया में मनाया गया विज्ञान दिवस
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 01 Mar 2014 12:35 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। संवाददाता। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से शुक्रवार को विज्ञान दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान वैज्ञानिक प्रवृति का परिचालन विषय पर वैज्ञानिक संयंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विभाग के अपर महासर्वेक्षक मेजर जेनरल बीडी शर्मा ने कहा कि अपने जीवन का सर्वागीण विकास तभी हो सकता है, जब अंहकार की भावना को छोड़कर वैज्ञानिक रुप से कार्य किया जाए। यहां सर्वेक्षक अधीक्षक बी त्रिपाठी और प्रशांत कुमार ने घरेलू जीवन से लेकर कार्यालय वातावरण में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने को कहा।

इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रतिभागी सहदेव राम ने 14 वीं सदी से लेकर 18वीं सदी के साथ आज की परस्थितियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि रूढ़ीवादी और अंधवशि्वास के कारण ही देश का पतन हो रहा है।

भारतीय वैज्ञानिकों को शोध के लिए उत्साहित करने की आवश्यकता है। प्रतिभागी पीके ठाकुर, अनु रानी ने भी विकास के लिए वैज्ञानिक यंत्रों की उपयोगिता को समझाया। विभाग द्वारा उत्पादित विभिन्न प्रकार के नक्शों की ब्रिकी हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें