फोटो गैलरी

Hindi Newsसहयोग से ही अपराध पर नियंत्रण संभव

सहयोग से ही अपराध पर नियंत्रण संभव

चाकुलिया। निज संवाददाता। चाकुलिया थाना में शुक्रवार को नए थाना प्रभारी एस बी तिवारी के योगदान देने के उपलक्ष्य में मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शांति समिति के सदस्य तथा अन्य गणमान्य लोग...

सहयोग से ही अपराध पर नियंत्रण संभव
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 01 Mar 2014 12:31 AM
ऐप पर पढ़ें

चाकुलिया। निज संवाददाता। चाकुलिया थाना में शुक्रवार को नए थाना प्रभारी एस बी तिवारी के योगदान देने के उपलक्ष्य में मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शांति समिति के सदस्य तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए। समारोह की अध्यक्षता वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी चन्द्र कुमार मिश्रा ने की। लोगों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी शवि बिहारी तिवारी ने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से ही अपराध पर नियंत्रण रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भाईचारे का माहौल बना रहे।

अपनी समस्या को लेकर थाना पहुंचने से नहीं हिचकें। सभी के साथ जाति, धर्म से उपर उठकर न्याय किया जाएगा। समारोह को भाजपा नेता शंभुनाथ मल्लिक, झामुमो नेता, सुशील शर्मा, कांग्रेसी नेता रवींद्र नाथ मिश्रा, झाविमो नेता गोपन पडिम्हारी, राणा मल्लिक, तरुण बेरा, जगपत तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर शतदल महतो, असगर खान, मो. अबजल, रसीद खान, निसार खान, देवानंद सिंह आदि उपस्थित थे। फोटो : चाकुलिया-4: मिलन समारोह के दौरान थाना में उपस्थित लोग।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें