फोटो गैलरी

Hindi Newsट्रेन रुकने पर यात्रियों ने की तोड़फोड़, ग्रामीणों से झड़प

ट्रेन रुकने पर यात्रियों ने की तोड़फोड़, ग्रामीणों से झड़प

सकरा (मुजफ्फरपुर)। हिन्दुस्तान संवाददाता। सिगनल फेल होने के कारण दिल्ली से दरभंगा जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को आधा घंटा तक रोके रखने से नाराज यात्रियों ने दुबहा स्टेशन पर जमकर बवाल...

ट्रेन रुकने पर यात्रियों ने की तोड़फोड़, ग्रामीणों से झड़प
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 01 Mar 2014 12:25 AM
ऐप पर पढ़ें

सकरा (मुजफ्फरपुर)। हिन्दुस्तान संवाददाता। सिगनल फेल होने के कारण दिल्ली से दरभंगा जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को आधा घंटा तक रोके रखने से नाराज यात्रियों ने दुबहा स्टेशन पर जमकर बवाल किया। उन्होंने दुबहां स्टेशन कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुए गेट के शीशे को तोड़ दिया। इसी दौरान यात्रियों एवं ग्रामीणों के बीच भी झड़प हो गयी। इसमें मधुबनी जिले के एक रेल यात्री मोहन पंडित का हाथ टूट गया और कई यात्रियों को हल्की चोट आयी। बाद में घायल मोहन पंडित का इलाज समस्तीपुर रेल अस्पताल में कराया गया।

इस घटना को लेकर मधुबनी जिले के धनिकलाल मंडल ने समस्तीपुर रेल थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। उसने दुबहा के अज्ञात डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसके रशि्तेदार मोहन पंडित का मारपीट कर हाथ तोड़ दिया गया। यात्रियों ने बताया कि दुबहां स्टेशन पर ट्रेन को जबरन रोककर मारपीट की गयी। घटना की सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर जीआरपी थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद और दरोगा नरेश चन्द्र शर्मा सैप जवानों के साथ दुबहां स्टेशन पहुचे और मामले की छानबीन की।

समस्तीपुर जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल के रशि्तेदार ने दुबहा स्टेशन पर मारपीट कर हाथ तोड़ने की शिकायत की है। उनके आवेदन को मुजफ्फरपुर जीआरपी थाने भेजा जा रहा है । दुबहां स्टेशन मास्टर अंजनी कुमार सिन्हा ने कहा कि सिगनल खराब होने के कारण डाउन बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन को दुबहा में करीब आधे घंटे रोका गया। इसी दौरान ट्रेन यात्रियों का हुजूम स्टेशन पर आकर हगांमा करने लगा। वहां भगदड़ मच गयी और कई ट्रेन यात्री जख्मी हुए।

मारपीट की घटना नहीं हुई है। ट्रेन यात्रियों ने कार्यालय को क्षतिग्रस्त करने की कोशशि की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें