फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजयुमो ने चलाया कांग्रेस मुक्त भारत हस्ताक्षर अभियान

भाजयुमो ने चलाया कांग्रेस मुक्त भारत हस्ताक्षर अभियान

पलियाकलां-खीरी। कांग्रेस ने पिछले 10 सालों में देश को पीछे ले जाने का काम किया है। भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है और महंगाई पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। ये बातें मंगलवार को स्टेशन चौराहे पर भारतीय...

भाजयुमो ने चलाया कांग्रेस मुक्त भारत हस्ताक्षर अभियान
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 12 Feb 2014 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

पलियाकलां-खीरी। कांग्रेस ने पिछले 10 सालों में देश को पीछे ले जाने का काम किया है। भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है और महंगाई पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। ये बातें मंगलवार को स्टेशन चौराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा लगाए गए हस्ताक्षर अभियान में कार्यकर्ताओं ने आए हुए लोगों से कहीं। कांग्रेस मुक्त भारत हस्ताक्षर अभियान के अन्तर्गत हस्ताक्षर करवाकर उन्हें पार्टी की नीतियों व मोदी की लहर के बारे में अवगत कराया।

साथ ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने की अपील की। हस्ताक्षर अभियान के दौरान भाजयुमो के जिला महामंत्री उदयवीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि हम गरीबी दूर करेंगे। सवाल यह है कि इतने साल तक कांग्रेस के सरकार में रहने के बाद भी गरीबी कैसे रह गई। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में आए। इसके अलावा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील उन्होंने मौजूद लोगों से की।

भाजपा समाज कल्याण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कृष्णा भईया ने कहा कि अभियान का मकसद लोगों को कांग्रेस की छवि बताते हुए भाजपा की जनकल्याण कारी नीतियों से अवगत कराना है। मौजूद लोगों को नरेंद्र मोदी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में नमो की लहर है। अब जनता बदलाव चाहती है और भाजपा अवश्य बदलाव लेकर आएगी, इसमें कोई शक नहीं है।

इस दौरान भीरा मंडल के प्रभारी पवन अग्रवाल, प्रगति गुप्ता, नगर महामंत्री विजय गुप्ता, आरडी राय, कमल टंडन, बृजमोहन, अनिल राठौर, वरूण मिश्रा, नीरज वाजपेई, आशुतोष शुक्ला, मेहर चंद्र अरोड़ा, अखिलेश जायसवाल, गौरव कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें