फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

भाजपा का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

जामताड़ा। प्रतिनिधि। भाजपा प्रखंड कमेटी का अनशि्चितकालीन महाधरना मंगलवार को समाप्त हो गया। दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रुप में नाला विधायक सत्यानंद झा बाटुल उपस्थित थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि...

भाजपा का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 12 Feb 2014 12:19 AM
ऐप पर पढ़ें

जामताड़ा। प्रतिनिधि। भाजपा प्रखंड कमेटी का अनशि्चितकालीन महाधरना मंगलवार को समाप्त हो गया। दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रुप में नाला विधायक सत्यानंद झा बाटुल उपस्थित थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में जनता की सुनने वाला कोई नहीं है। जिस कारण लोग अपनी मांगों के समाधान के लिए सड़क पर उतरने को ववशि हैं। किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि आज स्थिति यह है कि जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है।

कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपनी समस्या के समाधान के लिए रात भर इस ठंढ़ में पदाधिकारी के कार्यालय के सामनें धरना पर बैठते है। परंतु उनका कोई सुनने वाला नही है। वहीं शाम को एसडीओ अखिलेश कुमार सिन्हा तथा विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता गणेश कुमार ने धरनास्थल पर पहुंचकर विधायक तथा प्रदेश महामंत्री से वार्ता किया। उनके द्वारा आश्वासन दिया कि विद्युत समस्या के सामाधान के लिए वे प्रयास करेंगे। वही उन्होंने जले ट्रांसफॉर्मर को बदलने की बात कही ।

मौके पर रमेश पंडित, सुकुमार सर्खेल, नारायण मंडल, मनोज कुमार सिंह, जावेद अंसारी, निमाई सेन, मानिक महतो आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें