फोटो गैलरी

Hindi Newsअशोक तंवर बने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष

अशोक तंवर बने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष

लोकसभा चुनाव से पहले अपनी टीम को अंतिम रूप देने में जुटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा, केरल और पश्चिम बंगाल में युवाओं को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी है। लोकसभा सांसद और एआईसीसी में...

अशोक तंवर बने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 11 Feb 2014 04:35 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव से पहले अपनी टीम को अंतिम रूप देने में जुटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा, केरल और पश्चिम बंगाल में युवाओं को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी है। लोकसभा सांसद और एआईसीसी में सचिव अशोक तंवर को हरियाणा और वीएम सुधीरन को केरल प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी रेल राज्यमंत्री अधीर रंजन चौधरी को सौंपी है।

कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने एक बयान जारी कर कहा कि सांसद अशोक तंवर को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। युवा दलित सांसद तंवर फूलचंद मुलाना की जगह लेंगे। रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के धुर विरोधी माने जाते हैं। चौधरी बंगाल कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष और सांसद प्रदीप भट्टाचार्य का स्थान लेंगे। वरिष्ठ नेता वीएम सुधीरन को केरल प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। सुधीरन रमेश चेन्नीथला की जगह लेंगे, उन्हें हाल ही में राज्य का गृह मंत्री बनाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें