फोटो गैलरी

Hindi Newsमोदी ही मुल्क को विकास पथ पर ले जायेंगे: सुखबीर

मोदी ही मुल्क को विकास पथ पर ले जायेंगे: सुखबीर

इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में भड़के दंगों शामिल कांग्रेस नेताओं को सख्त सजा देने की मांग करते हुए पंजाब के उप मुख्यमंत्री ने आज यहां कहा है कि देश के विकास के लिए सत्तारूढ़ पार्टी को उखाड़...

मोदी ही मुल्क को विकास पथ पर ले जायेंगे: सुखबीर
एजेंसीMon, 10 Feb 2014 10:45 PM
ऐप पर पढ़ें

इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में भड़के दंगों शामिल कांग्रेस नेताओं को सख्त सजा देने की मांग करते हुए पंजाब के उप मुख्यमंत्री ने आज यहां कहा है कि देश के विकास के लिए सत्तारूढ़ पार्टी को उखाड़ फेंकना जरूरी है क्योंकि मुल्क के विकास के पथ पर नरेंद्र मोदी ही आगे ले जा सकते हैं।

जालंधर जिले में करोड़ों रुपये के विभिन्न विकास कार्यक्रमों की आज यहां आधारशिला रखने आये पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यह स्वीकार किया है कि 1984 में भड़के दंगों में कुछ कांग्रेस नेता शामिल थे। इस दंगे में पूरे देश में हजारों सिखों की जान गयी थी।

केंद्र की संप्रग सरकार पर दंगों के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए सुखबीर ने कहा कि दोषी कांग्रेस नेताओं को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। खास तौर से तब जब पार्टी के उपाध्यक्ष ने हाल ही में यह स्वीकार किया था कि 1984 के दंगों में कांग्रेस के कुछ लोग शामिल थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक सिख देश का प्रधानमंत्री है और वह 1984 के दंगा पीड़ित परिवारों के लिए कुछ नहीं कर सका है। 1984 के दंगों में भारतीय जनता पार्टी के लोगों के कथित रूप से शामिल होने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर सुखबीर ने कहा कि दंगों की जांच के लिए बनाये गए विभिन्न आयोगों और कमेटियों ने अपनी रिपोर्ट दी है लेकिन किसी ने भी इनमें भाजपा नेताओं के शामिल होने की बात नहीं कही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें