फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा ही बनेगी तीन अंकों वाली पार्टी: जेटली

भाजपा ही बनेगी तीन अंकों वाली पार्टी: जेटली

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता अरुण जेटली ने शनिवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव में एकमात्र भाजपा ही तीन अंकों वाली पार्टी बनेगी। बाकी दल दो अंकों में सिमट जाएंगे। वहीं,...

भाजपा ही बनेगी तीन अंकों वाली पार्टी: जेटली
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 09 Feb 2014 05:13 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता अरुण जेटली ने शनिवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव में एकमात्र भाजपा ही तीन अंकों वाली पार्टी बनेगी। बाकी दल दो अंकों में सिमट जाएंगे। वहीं, पूर्व मंत्री कलराज मिश्र ने दावा किया कि यूपी ही नहीं, बल्कि पूरे देश में नरेंद्र मोदी की लहर है। भाजपा निश्चित तौर पर केंद्र में सरकार बनाएगी।

जेटली ने यह भी कहा कि केंद्र में भाजपा ही सरकार बनाएगी। अब तक भाजपा को 183 सीटें सर्वाधिक मिली हैं। लेकिन 13 सितंबर को नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के बाद माहौल तेजी से बदला है।

कांग्रेस के पास नेता नहीं: अरुण जेटली ने कहा कि विरोधी समझ नहीं पा रहे क्या करें। वहीं, कांग्रेस के पास नेता नहीं है। पार्टी में भ्रम की स्थिति है। लोग बताएंगे कि साधन ज्यादा होने से भले ही होर्डिंग ज्यादा लगा लें, इससे वोट नहीं मिलते। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाने का मकसद पटेल को वह सम्मान देना है जो कांग्रेस नहीं दे सकी। उन्होंने कहा कि पटेल ने जहां 550 रियासतों को मिलाया, वहीं नेहरू कश्मीर मामले में विफल रहे और आज तक हमें परेशानी होती है।

रैलियों में भीड़ देखिए: इटावा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए कलराज मिश्र ने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार नहीं है। वह मुख्य विपक्षी दल भी नहीं है, बल्कि तीसरे नंबर पर है। मोदी की रैलियों में उमड़ रही भीड़ इस बात का सबूत है कि जनता मोदी को पीएम बनाना चाहती है। उन्होंने मोदी के पक्ष में हवा चलने का दावा किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें