फोटो गैलरी

Hindi Newsजापान में भारी हिमपात से तीन मरे, 500 घायल

जापान में भारी हिमपात से तीन मरे, 500 घायल

जापान में तोक्यो और अन्य इलाकों में पिछले दो दशक में हुई सबसे भीषण हिमपात में तीन लोगों की मौत हो गई है और करीब 500 लोग घायल हो गए हैं। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, राजधानी में कई बर्फीली तूफानों...

जापान में भारी हिमपात से तीन मरे, 500 घायल
एजेंसीSat, 08 Feb 2014 11:19 PM
ऐप पर पढ़ें

जापान में तोक्यो और अन्य इलाकों में पिछले दो दशक में हुई सबसे भीषण हिमपात में तीन लोगों की मौत हो गई है और करीब 500 लोग घायल हो गए हैं। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, राजधानी में कई बर्फीली तूफानों की चेतावनी के कारण 740 से ज्यादा उड़ाने रद्द कर दी गईं और 40 हजार मकानों की बिजली गुल हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार, तोक्यो में करीब 22 सेंटीमीटर (8.7 इंच) बर्फ गिरी। इससे पहले 1994 में 20 सेंटीमीटर बर्फ गिरी थी। मध्य जापान में एक कार दुर्घटना में 88 और 90 वर्षीय महिला यात्रियों की मौत हो गई। नगानो में एक पुरुष की मौत हो गई।

सरकारी प्रसारक एनएचके ने कहा कि हिमपात संबंधी घटनाओं में कम से कम 494 लोग घायल हो गए। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार की रात और रविवार को ताजा हिमपात होने की आशंका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें