फोटो गैलरी

Hindi Newsमनमोहन ने असम के लिए कुछ नहीं किया: मोदी

मनमोहन ने असम के लिए कुछ नहीं किया: मोदी

प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निशाना बनाते हुए उन पर असम के लिए कुछ भी नहीं करने का आरोप लगाया जिसका वह गत 23 वर्षों से राज्यसभा में...

मनमोहन ने असम के लिए कुछ नहीं किया: मोदी
एजेंसीSat, 08 Feb 2014 11:09 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निशाना बनाते हुए उन पर असम के लिए कुछ भी नहीं करने का आरोप लगाया जिसका वह गत 23 वर्षों से राज्यसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

मोदी ने कहा कि ऐसे नेता से देश क्या उम्मीद कर सकता है। मोदी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब तो केवल 100 दिनों की बात है। कांग्रेस का जाना तय है। वे नहीं बचेंगे। उन्होंने सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि असम से यदि किसी सामान्य कार्यकर्ता ने इतने वर्षों तक राज्य का प्रतिनिधित्य किया होता तो उसने राज्य की तस्वीर बदल दी होती, लेकिन सिंह ऐसा करने में असफल रहे और उन्हें इसके लिए जनता को जवाब देना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें