फोटो गैलरी

Hindi News18वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे कर्मचारी

18वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे कर्मचारी

धनबाद मुख्य संवाददाता। बर्खास्तगी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी के बाद भी अनुसचिवीय कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर डटे रहे। सचिवालय के क्लर्को की तरह वेतन देने सहित छह सूत्री मांगों के समर्थन...

18वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे कर्मचारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 08 Feb 2014 12:04 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद मुख्य संवाददाता। बर्खास्तगी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी के बाद भी अनुसचिवीय कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर डटे रहे। सचिवालय के क्लर्को की तरह वेतन देने सहित छह सूत्री मांगों के समर्थन में अनुसचिवीय कर्मचारी संघ ने जुलूस भी निकाला और मुख्यमंत्री तथा रांची के डीसी का पुतला जलाया।

इधर हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने की चेतावनी की मियाद पूरी होने के बाद जिला प्रशासन ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को हड़ताली कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए व्यक्तिगत नोटिस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें