फोटो गैलरी

Hindi Newsछेड़खानी के आरोप में युवक गिरफ्तार

छेड़खानी के आरोप में युवक गिरफ्तार

बोधगया एक संवाददता। बारहवीं कक्षा में पढ़ाई करने वाली एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोप में शुक्रवार एक युवक को जेल भेज दिया गया। आरोपित रामदीप सिंह को पुलिस ने कालचक्र मैदान के पास से गिरफ्तार...

छेड़खानी के आरोप में युवक गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 08 Feb 2014 12:03 AM
ऐप पर पढ़ें

बोधगया एक संवाददता। बारहवीं कक्षा में पढ़ाई करने वाली एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोप में शुक्रवार एक युवक को जेल भेज दिया गया। आरोपित रामदीप सिंह को पुलिस ने कालचक्र मैदान के पास से गिरफ्तार किया था।

इस मामले में बोधगया थाना इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया युवक रफीगंज थाना क्षेत्र के गरवा गांव का रहने वाला था। वह शाक्यमुनि कॉलेज में गार्ड के रूप में कार्यरत है। वहीं छात्रा भी उसी कॉलेज की छात्रा है और वह गुरुवार की शाम कालचक्र मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्र म देखने गयी थी।

कार्यक्रम देखने के क्रम में युवक छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। दूसरी ओर खराटी गांव के रहने वाले पवन साव के शिकायत पर बोधगया थाने कि पुलिस ने हिलसा के रहने वाले पवन कुमार को चोरी के आरोप मे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें