फोटो गैलरी

Hindi Newsबच्ची के साथ दुराचार का किया प्रयास

बच्ची के साथ दुराचार का किया प्रयास

जौनपुर। निज संवाददाता।  जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बच्ची के साथ दुराचार के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया। दो अन्य स्थान पर छेड़खानी का मामला सामने आया। जमालापुर...

बच्ची के साथ दुराचार का किया प्रयास
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 07 Feb 2014 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

जौनपुर। निज संवाददाता।  जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बच्ची के साथ दुराचार के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया। दो अन्य स्थान पर छेड़खानी का मामला सामने आया। जमालापुर संवादसूत्र के अनुसार नेवढिम्या थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्ष की बच्ची से लड़के ने दुराचार का प्रयास किया। ग्रामीणों ने लड़के को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। लड़का भी नाबालिग है।

लड़की गुरुवार की शाम खेत में मटर तोड़ रही थी। आरोपित सुरेन्द्र उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गये। एसओ ने धारा 354ए बाल संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया। सिंगरामऊ संवादसूत्र के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र स्थित मरगूपुर गांव निवासी अरविन्द कुमार सिंह के खिलाफ सिंगरामऊ थाने में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने अरविन्द पर छेड़खानी, धमकी देने, गाली-गलौज का आरोप लगाया।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें