रांची। वरीय संवाददाता। 12 फरवरी से पांच दिनों तक बीआईटी मैसरा का कैंपस बीटोत्सव के कार्यक्रमों से गुलजार रहेगा। बीआइटी मेसरा में बीटोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में है। छात्र दिन रात बीटोत्सव को यादगार बनाने में जुटे हैं। नितिन गुप्ता ने बताया कि 12 फरवरी से 16 फरवरी तक दिन में टेक्निकल और रात में क्लचरल इवेंट आयोजित किए जाएंगे। 16 को समापन की रात काफी हसीन होगी। इस दिन बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और उनकी बैंड की प्रस्तुति होगी।
हाल के दिनों में ही फरहान की फिल्म भाग मिल्खा भाग काफी हिट रही थी। इसने फिल्म फेयर में कई अवार्ड भी जीते। 15 की नाइट म्यूजिक नाइट होगा। इस रात दिल्ली की बैंड पर बीआइटियंस थिरकेंगे। 14 फरवरी को म्यूजिकल नाइट होगी। रात को रंगीन और यादगार बनाना के लिए अभी से प्रैक्टिस शुरू कर दिया गया है। इस रात बीआइटी के विभिन्न संकाय के छात्रों को प्रदर्शन होगा। 13 फरवरी को डांस नाइट और 12 फरवरी को हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा अपनी जलवा बिखेरेंगे।
रोजाना 5 दिनों तक दिन में फेस पेटिंग, रोबोटिक्स, डांस कंप्टीशन और डिवेट आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सभी कार्यक्रम एनसीसी ग्राउण्ड में आयोजित किए जाएंगे। तालीव ने बताय कि फरहान अख्तर और सुरेंद्र शर्मा के आने की सहमति मिल गई है। 16 की रात रांची के बीआईटी मेसरा में मुंबइइया धड़कन देखने को मिलेगा।