अरविंद केजरीवाल ने खुद मांगा था आलीशान बंगला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विवाद पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। नया विवाद उनके फ्लैट को लेकर जुड़ा हुआ है। दस्तावेजों के अनुसार मुख्यमंत्री बनते ही केजरीवाल ने आलीशान बंगले...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विवाद पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। नया विवाद उनके फ्लैट को लेकर जुड़ा हुआ है। दस्तावेजों के अनुसार मुख्यमंत्री बनते ही केजरीवाल ने आलीशान बंगले की मांग की थी।
बंगले के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से उपराज्यपाल को एक चिट्ठी भेजी गई थी, जिसमें भगवानदास मार्ग पर दो बंगलों की मांग की गई थी। खास बात ये है कि केजरीवाल ने बंगले की मांग मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के महज 48 घंटे के बाद ही कर दी थी।
गौरतलब है कि केजरीवाल को जब पांच-पांच कमरों वाले दो डुप्लेक्स आवंटित किए गए थे, तो इस पर बड़ा विवाद शुरू हो गया था। इसके बाद शहरी विकास मंत्रालय ने लुटियंस जोन के तिलक लेन में केजरीवाल को फ्लैट आवंटित किया।