फोटो गैलरी

Hindi Newsराहुल गांधी के रामगढ़ आगमन की तैयारी पर जुटे कांग्रेसी

राहुल गांधी के रामगढ़ आगमन की तैयारी पर जुटे कांग्रेसी

रामगढ़। प्रतिनिधि। 7 फरवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय वरीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी रामगढ़ आ रहे है। वह रामगढ़ में रोड शो करेंगे। इसकी तैयारी में कांग्रेसी युद्ध स्तर पर जुट गये है। राहुल गांधी को...

राहुल गांधी के रामगढ़ आगमन की तैयारी पर जुटे कांग्रेसी
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 05 Feb 2014 12:09 AM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ़। प्रतिनिधि। 7 फरवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय वरीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी रामगढ़ आ रहे है। वह रामगढ़ में रोड शो करेंगे। इसकी तैयारी में कांग्रेसी युद्ध स्तर पर जुट गये है। राहुल गांधी को कहां-कहां रोकना है और किस-किस नेता व कार्यकर्ता से मिलेंगे। इसकी पूरी तैयारी चल रही है। राहुल गांधी के कार्यक्रम का नेतृत्व हजारीबाग विधायक सौरव नारायण सिंह करेंगे।

वे सोमवार को रामगढ़ पहुंचे और कांग्रेसियों के साथ बैठक की। इसके बाद सुभाष चौक, गांधी चौक व वीरकुंवर सिंह चौक सहित अन्य कई स्थानों का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सड़क के दोनों तरफ हजारों लोगों की भीड़ होगी। जो अपने प्रिय नेता के स्वागत में खड़े होंगे। इसके अलावा राहुल गांधी का स्वागत झारखंडी संस्कृति के अनुरुप किया जाएगा। तैयारी को लेकर नेताओं व कार्यकर्ताओं को कार्य का जिम्मा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह रोड शो ऐतिहासिक होगी।

रोड शो से विरोधियों की नींद उड़ जाएगी। मौके पर प्रदेश सचवि सीपी संतन, शहजादा अनवर, पंकज प्रसाद तिवारी, सुरेन्द्र यादव, चितरंजन चौधरी, शैलेश चौधरी, माधवी देवी, कमाल शहजादा, अकलू बेदिया, इनाम अंसारी, तारिक अनवर, अजमल हुसैन, असगर अली, मो सज्जाद सहित अनेक नेतागण उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें