फोटो गैलरी

Hindi Newsनीतीश कुमार ‘महाकन्फ्यूज्ड’ : मोदी

नीतीश कुमार ‘महाकन्फ्यूज्ड’ : मोदी

पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया है कि दूसरों को कन्फ्यूज्ड कहने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं ‘महाकन्फ्यूज्ड’ हैं। मुख्यमंत्री के बयानों...

नीतीश कुमार ‘महाकन्फ्यूज्ड’ : मोदी
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 05 Feb 2014 12:07 AM
ऐप पर पढ़ें

पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया है कि दूसरों को कन्फ्यूज्ड कहने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं ‘महाकन्फ्यूज्ड’ हैं। मुख्यमंत्री के बयानों से लगता है मानों ज्ञान का सारा ठेका उन्होंने ही ले लिया है। दरअसल मुख्यमंत्री ‘नर्वस’ हो गए हैं। घबराहट और बौखलाहट में हल्की बयानबाजी कर रहे हैं।

भाजपा नेताओं को भली-भांति मालूम है कि प्रदेश के सम्यक विकास के लिए विशेष पैकेज की जरूरत है। केवल विशेष दर्जा से विकास की सारी अपेक्षाएं पूरी नहीं होने वाली हैं। मगर मुख्यमंत्री जनता को बरगलाने की कोशशि में लगे हैं। जाएं तो जाएं कहां हकीकत यह है कि राजनीतिक तौर पर हताश और निराश हो चुके मुख्यमंत्री समझ नहीं पा रहे हैं कि ‘जाए तो जाएं कहां’? कांग्रेस से निराशा हाथ लगने पर वह कभी लेफ्ट, कभी थर्ड फ्रंट तो अब फेडरल फ्रंट की बातें करने लगे हैं।

दरअसल गठबंधन को लेकर मुख्यमंत्री और उनका दल भ्रम में है। श्री मोदी ने कहा कि भाजपा प्रारंभ से ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा के पक्ष में रही है। यह केवल नीतीश कुमार का अकेले का अभियान नहीं रहा है। यह तय है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज केंद्र की आगामी नरेंद्र मोदी की सरकार ही देगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें