पैनल अनुमोदन नहीं होने से नियोजन पर ग्रहण
आरा। एक संवाददाता। नगर निगम के उच्च माध्यमिक और जिला परिषद उच्च माध्यमिक के शिक्षक नियोजन के तहत नियुक्ति पत्र के वितरण पर ग्रहण लग गया है। पूर्व से निर्धारित समय 8 और 10 फरवरी को अब नियोजन नहीं हो...
आरा। एक संवाददाता। नगर निगम के उच्च माध्यमिक और जिला परिषद उच्च माध्यमिक के शिक्षक नियोजन के तहत नियुक्ति पत्र के वितरण पर ग्रहण लग गया है। पूर्व से निर्धारित समय 8 और 10 फरवरी को अब नियोजन नहीं हो पायेगा। जिला परिषद उच्च माध्यमिक के औपबंधिक पैनल का अनुमोदन अध्यक्ष का पद रिक्त रहने के कारण नहीं हो सका है। नगर निगम उच्च माध्यमिक के पैनल का प्रकाशन हो चुका है। इस पर आपत्ति 14 फरवरी तक ली जा रही है।
अंतिम मेधा सूची के प्रकाशन के बाद ही नियुक्ति प्रक्रिया संभावित है। जिला परिषद माध्यमिक और नगर निगम माध्यमिक के अनट्रेंड कोटि की औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन लंबित है। इस कोटि के अभ्यर्थियों को कैम्प में नियुक्ति पत्र नहीं मिल सकेगा।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा अवधेश कुमार सिंह ने नगर निगम उच्च माध्यमिक, जिला परिषद उच्च माध्यमिक, नगर निगम माध्यमिक अनट्रेंड कोटि, जिला परिषद माध्यमिक अनट्रेंड कोटि के अभ्यर्थियों को कैम्प में नहीं आने के लिए कहा गया है।
कैम्प में जिला परिषद माध्यमिक ट्रेंड कोटि और नगर निगम माध्यमिक ट्रेंड कोटि के अभ्यर्थियों को ही दस गुणा मेधा सूची के आधार पर नियोजन पत्र वितरित किया जायेगा।