लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अधिक से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी अपने चुनाव चिन्ह (साइकिल) पर जल्दी ही तीन और साइकिल यात्रायें निकालेगी।
पार्टी सूत्रों ने आज यहां बताया कि यह यात्रायें दिल्ली से निकलकर अलग-अलग रास्तों से होते हुए लखनऊ पहुंचेंगी। इनका विस्तृत कार्यक्रम जल्दी ही तैयार कर लिया जायेगा।
इससे पहले पार्टी की साइकिल यात्रा गत एक फरवरी से चल रही है। यह यात्रायें आगामी सात फरवरी तक चलनी है। इसे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने हरी झण्डी दिखायी थी। यात्रा की कई टोलियां बनायी गयी हैं जो राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर सरकार की उपलव्धियां बताने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बनाने में जुटी है।
पार्टी की राज्य संसदीय बोर्ड की आज यहां हुई बैठक में तय किया गया कि तीन और साइकिल यात्रायें निकाली जायें ताकि राज्य के पश्चिमी और मध्य क्षेत्र में पूरी तरह जनसम्पर्क हो जाये। बैठक में सुझाव आये कि साइकिल से अधिक से अधिक जनसम्पर्क हो सकता है इसलिए यात्राओं की संख्या बढायी जानी चाहिए।
राज्य संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि साइकिल के माध्यम से खासतौर पर ग्रामीण मतदाताओं से सम्पर्क साधने में आसानी होती है। इसलिए इन यात्राओं को और व्यापक बनाने की जरुरत है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के ठीक पहले सपा ने साइकिल यात्रायें निकालकर जन जन तक सम्पर्क करने की कोशिश की थी। इन यात्राओं को सरकार बनने में अहम भूमिका माना जा रहा है इसलिए लोकसभा चुनाव के पहले भी साइकिल यात्राओं पर पार्टी जोर दे रही है।
सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कई बार कहा है कि पार्टीको कम से कम 5० सीटें जीतना अनिवार्य है और इसके लिए अधिक से अधिक मतदाताओं से सम्पर्क किया जाना चाहिए। इसी सिलसिले में साइकिल यात्रायें निकाली जा रही हैं।
अगली स्टोरी
सपा निकालेगी तीन और साइकिल यात्रायें
एजेंसी
- Last updated: Tue, 04 Feb 2014 06:00 PM IST

- Hindi Newsसे जुडी अन्य ख़बरों की जानकारी के लिए हमें फेसबुक पर ज्वाइन करें और ट्विटर पर फॉलो करें
- Web Title:सपा निकालेगी तीन और साइकिल यात्रायें
पहला टी-20 अंतर्राष्ट्रीय
आयरलैंड132/6(20.0)
vs
अफ़ग़ानिस्तान136/5(19.2)
अफ़ग़ानिस्तान ने आयरलैंड को 5 विकटों से हराया
Thu, 21 Feb 2019 06:30 PM IST
पहला एक-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच
वेस्ट इंडीज360/8(50.0)
vs
इंग्लैंड364/4(48.4)
इंग्लैंड ने वेस्ट इंडीज को 6 विकटों से हराया
Wed, 20 Feb 2019 08:30 PM IST
तीसरा एक-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच
न्यूजीलैंड330/6(50.0)
vs
बांग्लादेश242/10(47.2)
न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 88 रनों से हराया
Wed, 20 Feb 2019 03:30 AM IST
मैच 6
ओमान111/10(19.3)
vs
स्कॉटलैंड115/3(15.3)
स्कॉटलैंड ने ओमान को 7 विकटों से हराया
Sun, 17 Feb 2019 03:15 PM IST
दूसरा एक-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच
वेस्ट इंडीज
vs
इंग्लैंड
केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस
Fri, 22 Feb 2019 08:30 PM IST
दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय
अफ़ग़ानिस्तान
vs
आयरलैंड
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, देहरादून
Sat, 23 Feb 2019 06:30 PM IST
तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय
अफ़ग़ानिस्तान
vs
आयरलैंड
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, देहरादून
Sun, 24 Feb 2019 06:30 PM IST