फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भाजपा की उलझन बरकरार

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भाजपा की उलझन बरकरार

दिल्ली में ‘आप’ से लगे झटके से उबरने के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा को प्रदेश संगठन का प्रभारी नियुक्त किया है। पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी चुनाव प्रभारी बने रहेंगे, लेकिन...

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भाजपा की उलझन बरकरार
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 04 Feb 2014 05:27 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में ‘आप’ से लगे झटके से उबरने के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा को प्रदेश संगठन का प्रभारी नियुक्त किया है। पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी चुनाव प्रभारी बने रहेंगे, लेकिन दिल्ली के मामलों में उनका दखल कम हो जाएगा। झा की नियुक्‍ति से पार्टी पूर्वांचली मतदाताओं में पैठ मजबूत करने की कोशिश करेगी।

हालांकि प्रदेश अध्यक्ष बदलने का मामला उलझा हुआ है। झा की नियुक्ति से दिल्ली के मामलों में गडकरी का दखल कम हो जाएगा। अभी तक गडकरी चुनाव से लेकर संगठन तक के सारे मामले देख रहे थे और बड़े कद होने से कई मामलों में केंद्रीय नेतृत्व उन पर दबाब नहीं बना पाता था।

मेरठ रैली में लुट गया मोदी का प्रधानमंत्री फंड
मेरठ, वरिष्ठ संवाददाता

भाजपा की विजय शंखनाद रैली में ‘मोदी का पीएम फंड’ लोगों ने लूट लिया। रैली स्थल पर ‘एक वोट, एक नोट’ की अपील करते हुए ऐसे 50 बॉक्स लगाए गए थे, लेकिन रैली के संपन्न होने के बाद पार्टी को एक भी बॉक्स नहीं मिला। रैली के बाद लोग बॉक्स को लेकर चलते बने। मोदी फॉर पीएम फंड के लिए मेरठ सहित 14 जिलों से एक पैसा भी जमा नहीं हुआ।

रैली की तैयारी के समय भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने घोषणा की थी कि ‘एक वोट, एक नोट’ लिखे 50 बॉक्स रैली स्थल पर लगाए जाएंगे। रैली स्थल पर इन बॉक्स को रविवार को लगाया भी गया। दोपहर 12 बजे तक रैली में आए लोगों ने ‘मोदी फॉर पीएम फंड’ के बॉक्स में पैसे भी डाले।

जब मंच से नेताओं का भाषण शुरू हुआ तो इन बॉक्स की सुरक्षा में लगे कार्यकर्ता व्यवस्था में लग गए। जब मोदी का भाषण समाप्त हुआ तो रैली में आए लोग इस फंड बॉक्स को लेकर चलते बने। जब तक नेता बॉक्स की खोज में जुटे तब तक सारा खजाना लुट चुका था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें