फोटो गैलरी

Hindi Newsरणवीर, अर्जुन पक्के दोस्त प्रियंका

रणवीर, अर्जुन पक्के दोस्त : प्रियंका

आनेवाली फिल्म ‘गुंडे’ में अभिनेता रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि रणवीर और अर्जुन फिल्म में ही नहीं असल में भी पक्के दोस्त हैं। रणवीर...

रणवीर, अर्जुन पक्के दोस्त : प्रियंका
एजेंसीTue, 04 Feb 2014 04:19 PM
ऐप पर पढ़ें

आनेवाली फिल्म ‘गुंडे’ में अभिनेता रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि रणवीर और अर्जुन फिल्म में ही नहीं असल में भी पक्के दोस्त हैं।

रणवीर और अर्जुन ने फिल्म में दो दोस्तों की भूमिका निभाई है। निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म ‘गुंडे’ 14 फरवरी को प्रदर्शित हो रही है।

प्रियंका ने टीवी रिएलिटी कार्यक्रम ‘डांस इंडिया डांस’ में कहा, ‘‘उनकी दोस्ती कमाल की है। मैंने दो हीरो वाली कई फिल्मों में काम किया है, आप आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि दो लोग सचमुच अच्छे दोस्त हैं या सिर्फ अभिनय ही कर रहे हैं।’’

प्रियंका ने कहा, ‘‘लेकिन ये दोनों पक्के दोस्त हैं, यह देखकर अच्छा लगता है। दो हीरो वाली फिल्म होने के बावजूद अली के लिए भी यह फिल्म बनाना आसान रहा होगा।’’ कार्यक्रम में प्रियंका के साथ रणवीर और अर्जुन भी मौजूद थे।

हालांकि प्रियंका ने यह भी कहा कि वास्तविक जिंदगी में दोनों अभिनेता एक-दूसरे से बिल्कुल उलट स्वभाव के हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों स्वभाव से बिल्कुल अलग हैं। फिल्म में उनका जो किरदार है, दोनों असल जिंदगी में उससे बिल्कुल उलट हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें