फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली मंडी की हड़ताल से पचास लाख का आलू डंप

दिल्ली मंडी की हड़ताल से पचास लाख का आलू डंप

मुरादाबाद। हिन्दुस्तान संवाद। दिल्ली सरकार और कृषि बोर्ड के द्वारा किसानों से छह फीसदी कमीशन पर रोक लगाए जाने से नाराज दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी के आढतियों ने बेमियादी हड़ताल पर बैठ गए है। आढतियों...

दिल्ली मंडी की हड़ताल से पचास लाख का आलू डंप
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 04 Feb 2014 12:48 AM
ऐप पर पढ़ें

मुरादाबाद। हिन्दुस्तान संवाद। दिल्ली सरकार और कृषि बोर्ड के द्वारा किसानों से छह फीसदी कमीशन पर रोक लगाए जाने से नाराज दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी के आढतियों ने बेमियादी हड़ताल पर बैठ गए है। आढतियों के हड़ताल करने पर मुरादाबाद और संभल से होने वाली आलू सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है। दिल्ली में शुरु हुई हड़ताल का सबसे ज्यादा असर मुरादाबाद मंडल में पड़ेगा।

किसानों से कमीशन लेने पर रोक लगाए जाने नाराज आढतियों की हड़ताल से शहर की मंडियों में भी कोहराम मच गया। शहर से प्रतिदिन दिल्ली की मंडी में सौ टन के करीब आलू सप्लाई होती है। लगभग पचास लाख रुपए की लागत का सप्लाई होने आलू पर अचानक हुई हड़ताल से डंप हो गया। मझोला स्थित सब्जी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सैनी ने बताया शहर के साथ संभल से भी दिल्ली में आलू की भरपूर मात्रा में सप्लाई होती है।

लेकिन इस बेमियादी हड़ताल से सारे ट्रक मंडी में खड़े हो गए है। खरीदार न होने के कारण अब आलू का सड़ने का खतरा भी बढ़ गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें