फोटो गैलरी

Hindi Newsशबाना को मिलेगी पांचवीं मानद डॉक्टरेट उपाधि

शबाना को मिलेगी पांचवीं मानद डॉक्टरेट उपाधि

बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी को इस सप्ताह एक विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट की पांचवीं उपाधि मिलेगी। 63 वर्षीय इस अभिनेत्री को मनोरंजन जगत में योगदान के लिए उनकी पांचवीं डॉक्टरेट की उपाधि टीईआरई...

शबाना को मिलेगी पांचवीं मानद डॉक्टरेट उपाधि
एजेंसीMon, 03 Feb 2014 03:26 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी को इस सप्ताह एक विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट की पांचवीं उपाधि मिलेगी।

63 वर्षीय इस अभिनेत्री को मनोरंजन जगत में योगदान के लिए उनकी पांचवीं डॉक्टरेट की उपाधि टीईआरई विश्वविद्यालय की ओर से दी जा रही है।

शबाना ने टिवटर पर पोस्ट किया कि 5 फरवरी को टीईआरई विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट मिलने पर सम्मानित और आभारी महसूस कर रही हूं। यह मेरी पांचवीं डॉक्टरेट है। गॉड़ादर की अभिनेत्री को इससे पहले जाधवपुर विश्वविद्यालय, लीडस मेट्रोपोलिटन विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया विश्वविद्यालय और सिमोन फ्रैसर विश्वविद्यालय इसी डिग्री से सम्मानित कर चुके हैं।

अब तक शबाना सौ से भी ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ये फिल्में मुख्य धारा के सिनेमा और समानांतर सिनेमा दोनों में थीं। शबाना को पांच राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें