फोटो गैलरी

Hindi Newsसाप्ताहिक पंठ में महिला से छेड़छाड़, हंगामा

साप्ताहिक पंठ में महिला से छेड़छाड़, हंगामा

सरधना। हमारे संवाददाता।  गुजरान गेट पर रविवार को साप्ताहिक पंठ में खरीदारी कर रही महिला के साथ मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। महिला के वरोध करने पर मनचला उससे झगड़ने लगा। घटना के बाद लोगों ने हंगामा...

साप्ताहिक पंठ में महिला से छेड़छाड़, हंगामा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 02 Feb 2014 11:34 PM
ऐप पर पढ़ें

सरधना। हमारे संवाददाता।  गुजरान गेट पर रविवार को साप्ताहिक पंठ में खरीदारी कर रही महिला के साथ मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। महिला के वरोध करने पर मनचला उससे झगड़ने लगा। घटना के बाद लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों को आता देख मनचला फरार हो गया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। मोहल्ला आजादनगर निवासी एक महिला रविवार को साप्ताहिक पैंठ में खरीदारी करने आई थी।

वह अभी स्टेट बैंक सामने वाली दुकान पर कपड़े देख रही थी। इसी दौरान एक मनचला वहां आया और महिला के पास खड़ा हो गया। कुछ देर बाद युवक ने कपड़ा उठाने के बहाने से महिला का हाथ पकड़ लिया। महिला के विरोध करने पर मनचला झगड़ने लगा। घटना से क्षुब्ध महिला ने हंगामा कर दिया। स्थानीय दूकानदारों को आता देख आरोपी वहां से फरारा हो गया। काफी दूर तक महिला ने मनचले का पीछा किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।

पुलिस ने जैसे-तैसे हंगामा कर रही महिला को शांत कराया और इधर आधर टहल रहे संदिग्ध युवकों को वहां से खदेड़ा। घटना को लेकर काफी देर तक मौके पर गहमा-गहमी का माहौल रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें