फोटो गैलरी

Hindi Newsपंकज किशोर पप्पू बने जदयू के प्रवक्ता

पंकज किशोर पप्पू बने जदयू के प्रवक्ता

मुजफ्फरपुर। कासं जदयू के जिला प्रवक्ता इरशाद हुसैन गुड्ड क ो युवा जदयू का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद उनकी जगह पंकज किशोर पप्पू को प्रवक्ता बनाया गया है। जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार शर्मा...

पंकज किशोर पप्पू बने जदयू के प्रवक्ता
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 02 Feb 2014 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर। कासं जदयू के जिला प्रवक्ता इरशाद हुसैन गुड्ड क ो युवा जदयू का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद उनकी जगह पंकज किशोर पप्पू को प्रवक्ता बनाया गया है। जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार शर्मा ने रविवार को जिला महासचवि पप्पू को प्रवक्ता मनोनीत किया। उधर, शुक्रवार को गुड्ड क ो युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अशरफ हुसैन ने जिलाध्यक्ष बनाया था। इसके पूर्व इंद्रमोहन प्रसाद उर्फ चुन्नू जिलाध्यक्ष थे। पूर्व अध्यक्ष ने जदयू के प्रदेश सचवि पप्पू कुशवाहा को पद से हटाए जाने के विरोध में अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया था।

इधर, पंकज किशोर पप्पू को प्रवक्ता बनाए जाने पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.भगवान लाल सहनी, हरिनारायण सिंह, प्रदेश महासचवि राजेश्वर साह ,अरुण कुशवाहा, रामनरेश मालाकर, जिला संगठन महासचवि कुमारेश्वर, डॉ. सतीश पटेल, अमरेंद्र चौधरी, अशोक चौधरी, अजेंद्र सहनी, गणेश पटेल, किरण देवी महतो आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें