फोटो गैलरी

Hindi Newsरांची में बनेगी बच्चों की फिल्म ‘टिम-टिम तारे’

रांची में बनेगी बच्चों की फिल्म ‘टिम-टिम तारे’

रांची। कंचन सिन्हा। रांची में जल्द ही बच्चों की फिल्म ‘टिम-टिम तारे’ की शूटिंग होने वाली है। फिल्म झोपड़पट्टी में रहने वाले बच्चों की है। इसमें छह से बारह साल तक के आठ बच्चों मुख्य भूमिका...

रांची में बनेगी बच्चों की फिल्म ‘टिम-टिम तारे’
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 02 Feb 2014 12:52 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। कंचन सिन्हा। रांची में जल्द ही बच्चों की फिल्म ‘टिम-टिम तारे’ की शूटिंग होने वाली है। फिल्म झोपड़पट्टी में रहने वाले बच्चों की है। इसमें छह से बारह साल तक के आठ बच्चों मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी रांची निवासी पंकज सिन्हा ने लिखी है और इन्हीं के निर्देशन में बनेगी। फिल्म में चार गाने हैं, जिन्हें कविता कृष्णमूर्ति, साधना सरगम, सूरज गहड़वार के साथ भावनी (छोटी बच्ची) ने आवाज दी है।

फिल्म के लिए बच्चों का चयन शुरू हो चुका है। पंकज कहते हैं कि मुंबई में बच्चों का चयन कर लिया गया है। अब दिल्ली, रांची और पटना में किया जाएगा। फिल्म में पकंज के साथ कलाकार दीक्षा ठाकुर, आशुतोष सिन्हा और प्रणय नारायण जैसे कलाकार शामिल होंगे। पंकज की मानें तो मार्च तक फिल्म का काम शुरू हो जाएगा। फिल्म के जरिए यह दिखाने की कोशशि की गई कि जरूरी नहीं कि पैसे वालों के बच्चों ही हुनरमंद हो।

प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, फिर वह झोपरपट्टी में रहने वाले गरीब बच्चों क्यों न हो। कौन हैं पवन सिन्हा- सिंह मोड़ हटिया निवासी पंकज सिन्हा छह साल से मुंबई में रह रहे हैं। रांची मारवाड़ी कॉलेज से बी-कॉम करने के बाद दस साल तक थियेटर में प्ले किया।

इस दौरान उन्हें एचआरडी से भारत सरकार द्वारा अभिनय के लिए दो साल की स्कॉलरशिप मिली। इसके बाद वह मुंबई जाकर छोटे पर्दे पर काम करना शुरू कर दिया। इन धारावाहिकों में कर रहे अभिनय- 31 वर्षीय पंकज इन दिनों चैनल सोनी सब पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक लापतागंज और चिडिम्या घर में अभिनय कर रहे हैं।

वे सहारा चैनल पर प्रसारित होने वाले होनटैक नाइट में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। लेखक भी हैं पंकज- पंकज अभिनय के साथ लेखन का भी काम करते हैं। वे धारावाहिक लापतागंज के कुछ ऐपिसोड और महुआ चैनल पर आने वाले जुड़ारूलाल की कहानियां भी लिख चुके हैं। इधर रांची में बनने वाली फिल्म टीम-टीम तारे की कहानी भी पंकज ने खुद लिखी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें