चुनाव की तैयारी पर भाजपा नेताओं की बैठक
गोला। निज प्रतिनिधि। गोला में प्रखंड अध्यक्ष मनोज महतो की अध्यक्षता में भाजपा गोला प्रखंड के प्रमुख नेताओं और वरिष्ठ कार्यकत्र्ताओं की बैठक हुई। बैठक में लोकसभा संयोजक सह प्रभारी प्रकाश मिश्रा...
गोला। निज प्रतिनिधि। गोला में प्रखंड अध्यक्ष मनोज महतो की अध्यक्षता में भाजपा गोला प्रखंड के प्रमुख नेताओं और वरिष्ठ कार्यकत्र्ताओं की बैठक हुई। बैठक में लोकसभा संयोजक सह प्रभारी प्रकाश मिश्रा उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी का मशिन 2014 प्लस 272 अभियान को सफल बनाने में हजारीबाग के सभी भाजपा नेता एक साथ हैं। क्षेत्र में एक नोट और एक वोट की अपील पर कार्यकत्र्ता लोगों के दरवाजे में जाएंगे।
इस कार्यक्रम को गोला प्रखंड क्षेत्र में चलाने के लिए बूथ पालकों की बैठक 7 फरवरी को सुवर्ण बणिक धर्मशाला गोला में आयोजित किया जाएगा। बठक में रामगढ़ के भाजपा नेता प्रमोद अग्रवाल के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
मौके पर शंभु नाथ महतो, खुशीलाल महतो, अवध किशोर अग्रवाल, अजय ओझा, विजय ओझा, लखण अग्रवाल, जोधन महतो, धनंजय भट्टाचार्य, जितेन्द्र साहु, अरजलाल, रविन्द्र शर्मा, चन्द्रमोहन सिंह, प्रदीप ठाकुर मौजूद थे।