फोटो गैलरी

Hindi News17 को विधानसभा का घेरेंगे शिक्षक

17 को विधानसभा का घेरेंगे शिक्षक

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर कार्यालय। 17 सूत्री मांगे पूरी नहीं होने पर बिहार पंचायत/ नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ 17 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेगा। शनिवार को कलेक्ट्रेट में धरना देने के बाद संघ ने इसके...

17 को विधानसभा का घेरेंगे शिक्षक
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 02 Feb 2014 12:46 AM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर कार्यालय। 17 सूत्री मांगे पूरी नहीं होने पर बिहार पंचायत/ नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ 17 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेगा। शनिवार को कलेक्ट्रेट में धरना देने के बाद संघ ने इसके लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसके पहले धरना को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय अध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि समान काम के बदले समान वेतन पाना शिक्षकों का संवैधानिक अधिकार है।

इसके लिए शिक्षक आवाज उठाते रहे हैं। जब तक वेतन वसिंगति दूर नहीं की जाती, शिक्षकों की लड़ाई जारी रहेगी। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि 17 फरवरी को विधानसभा के घेराव में बड़ी संख्या में जिले के शिक्षक भाग लेंगे। धरने में जिला सचवि अशोक कुमार, सुमन कुमार, श्रीकांत राय, दिनेश रजक,अकबर अली, अहमद अली, नंदलाल राय, करुणा कुमारी, इन्दु देवी, पंकज कुमार आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें