फोटो गैलरी

Hindi News रमन सिंह को छत्तीसगढ़ के मोदी के रूप में देख रही भाजपा

रमन सिंह को छत्तीसगढ़ के मोदी के रूप में देख रही भाजपा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह की राज्यव्यापी विकास यात्रा में जुट रही भारी भीड़ से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)उनको अगले नरेंद्र मोदी के रूप में देख रही है। राज्य में नवंबर में होने वाले...

 रमन सिंह को छत्तीसगढ़ के मोदी के रूप में देख रही भाजपा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह की राज्यव्यापी विकास यात्रा में जुट रही भारी भीड़ से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)उनको अगले नरेंद्र मोदी के रूप में देख रही है। राज्य में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले रमन सिंह ने 23 मई से विकास यात्रा शुरू की है। वह इस दौरान प्रदेश के सभी 18 जिलों में जाएंगे। अपनी 2600 किलोमीटर यात्रा में मुख्यमंत्री 1200 छोटी बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। माओवादियों के प्रभाव वाले दांतेवाड़ा जिले में लालकृष्ण आडवाणी ने झंडी दिखाकर उनकी यात्रा का शुभारंभ किया था। विकास यात्रा रविवार को राज्य के उत्तरी जशपुर जिले में समाप्त होगी। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण सवाल है कि क्या जनसभाओं में उमड़ रही भीड़ राज्य की 0 सदस्यीय विधानसभा के अगले चुनावों में पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देगी। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का मानना है कि आयुर्वेद के डॉक्टर से राजनीतिज्ञ बने रमन सिंह की स्वच्छ छवि पार्टी को राज्य में दोबारा सत्ता में वापस लाने में सक्षम है। छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री के रूप में दिसंबर 2003 में कार्यकाल शुरू करने वाले रमन सिंह खनिज संपन्न राज्य की दो करोड़ जनता से भाजपा को सत्ता में वापस लाने के लिए अपील कर रहे हैं। विकास यात्रा के दौरान रमन सिंह ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य जनता को यह बताना है कि उनकी सरकार ने अब तक क्या काम किया है। उन्होंने कहा कि वह जनता के सामने अब तक के विकास कार्यो की सूची रख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनको जनता से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। पुरुष, महिलाएं, जवान बूढ़े सभी मुझसे मिलना हाथ मिलाना चाहते हैं। इससे साबित होता है कि लोगों को सरकार में विश्वास है। लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य के कांग्रेस महासचिव रमेश वार्लयानी रमन सिंह के इस दावे से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकाल भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था की खराब हालत और भाजपा नेताओं द्वारा जनता के धन की लूट से भरा है।ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें