फोटो गैलरी

Hindi Newsशिमला, मनाली में फैली बर्फ की मोटी चादर

शिमला, मनाली में फैली बर्फ की मोटी चादर

हिमाचल प्रदेश के शिमला और मनाली में शनिवार सुबह बर्फ की चादर फैल गई है। मौसम विज्ञान के अधिकारी ने बताया कि कुफरी, फागु और नारकंडा जैसे शिमला के नजदीकी पर्यटन स्थल में रात में हिमपात हुआ है। इसी...

शिमला, मनाली में फैली बर्फ की मोटी चादर
एजेंसीSat, 11 Jan 2014 03:02 PM
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के शिमला और मनाली में शनिवार सुबह बर्फ की चादर फैल गई है। मौसम विज्ञान के अधिकारी ने बताया कि कुफरी, फागु और नारकंडा जैसे शिमला के नजदीकी पर्यटन स्थल में रात में हिमपात हुआ है।

इसी तरह, मनाली से 13 किलोमीटर ऊपर पहाड़ी की तरफ स्लोगन स्की स्लोप्स और कल्पा में भी हिमपात हुआ है। होटल व्यवसायी सप्ताहांत में बड़ी संख्या में पर्यटकों के उमड़ने की उम्मीद कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि शिमला में शुक्रवार को हल्का हिमपात हुआ, जो मौसम का दूसरा हिमपात है। न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला में पिछली बार 22 दिसंबर को हिमपात हुआ था।

धौलाधर रेंज में धर्मशाला में हिमपात होने से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान में बर्फ की चादर फैल गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें