फोटो गैलरी

Hindi Newsपुलिसकर्मियों की मेधावी संतानों को दी गयी छात्रवृत्ति

पुलिसकर्मियों की मेधावी संतानों को दी गयी छात्रवृत्ति

उत्तर प्रदेश पुलिस शिक्षा निधि से पुलिसकर्मियों की 142 मेधावी संतानों को 16 लाख 86 हजार रुपये की धनराशि छात्रवृत्ति के रुप में दी गयी है। इस निधि का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के...

पुलिसकर्मियों की मेधावी संतानों को दी गयी छात्रवृत्ति
एजेंसीSat, 11 Jan 2014 02:59 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश पुलिस शिक्षा निधि से पुलिसकर्मियों की 142 मेधावी संतानों को 16 लाख 86 हजार रुपये की धनराशि छात्रवृत्ति के रुप में दी गयी है।

इस निधि का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के मेधावी विद्यार्थियों को अच्छी तथा उच्च शिक्षा दिलाया जाना है। इसमें भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की संतानें शामिल नहीं हैं। 

प्रमुख सचिव गृह अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि इस योजना के तहत मेधावी छात्रों को एकमुश्त धनराशि छात्रवृत्ति के रुप में प्रदान की जाती है। 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस शिक्षा निधि की योजना वर्ष 1966-67 से लागू की गयी है। इस योजना के लागू होने के पश्चात शासन ने 8.10 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की थी। शासन द्वारा वर्ष 2003-04 से इस निधि में 10 लाख रुपये का अनुदान दिया जा रहा था जिसे बढा़कर 30 लाख रुपये किया गया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें