फोटो गैलरी

Hindi Newsबेदी ने दी नसीहत, छतों से सचिवालय न चलाएं अरविंद

बेदी ने दी नसीहत, छतों से सचिवालय न चलाएं अरविंद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार में शनिवार को फैली अफरातफरी पर उनकी पुरानी सहयोगी किरण बेदी ने उन्हें छत से सचिवालय नहीं चलाने की नसीहत दी है। पूर्व पुलिस अधिकारी किरण बेदी ने...

बेदी ने दी नसीहत, छतों से सचिवालय न चलाएं अरविंद
एजेंसीSat, 11 Jan 2014 04:01 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार में शनिवार को फैली अफरातफरी पर उनकी पुरानी सहयोगी किरण बेदी ने उन्हें छत से सचिवालय नहीं चलाने की नसीहत दी है।

पूर्व पुलिस अधिकारी किरण बेदी ने ट्विटर पर केजरीवाल तथा उनके सहयोगियों को सलाह दी कि सचिवालय छतों पर नहीं चलते। वे लोगों की बात सुनें, समझें और फिर सोच-विचार कर फैसला करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन परिपक्वता चाहता है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन में बदलाव लाने के लिये हर समय सड़क पर उतरना जरुरी नहीं है इसे सचिवालय में बैठकर भी लाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि जनता दरबार में आज उमड़ी भारी भीड़ से वहां अव्यवस्था और अफरातफरी फैल गयी और केजरीवाल और उनके मंत्रियों को बच कर निकलना पड़ा।

अपनी-अपनी शिकायत दर्ज कराने आए सैकड़ों लोगों के बीच एक-दूसरे से आगे होने की जैसे होड़ मची थी। अव्यवस्था की वजह से बैठक बीच में ही छोड़ कर चले गए मुख्यमंत्री केजरीवाल दोबारा वहां आए और सचिवालय की छत पर खड़े होकर भीड़ से कहा कि आप लोग वापस जाएं। हमें व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कुछ समय दीजिये। हम आपकी सभी शिकायतों का समाधान करेंगे। अगली बार हम बेहतर इंतजाम करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें