फोटो गैलरी

Hindi News एक नजर

एक नजर

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल से रांची मेंड्ढr रांची। 27 जून से शहर में प्रदेश भाजपा प्रभारी करुणा शुक्ला समेत कई शीर्ष नेताओं का जमघट लगेगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी 2ाून को...

 एक नजर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल से रांची मेंड्ढr रांची। 27 जून से शहर में प्रदेश भाजपा प्रभारी करुणा शुक्ला समेत कई शीर्ष नेताओं का जमघट लगेगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी 2ाून को प्रदेश कार्यसमिति के समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उसके बाद वह हरमू मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार 27 की शाम प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। उसके बाद 28 से दिगंबर जन भवन में कार्यसमिति की बैठक होगी।ड्ढr रास के लिए रूडी जीतेड्ढr पटना । बिहार में राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए उपचुनाव में राजग के राजीव प्रताप रूडी विजयी घोषित किये गये हैं। उन्हें प्रथम वरीयता के कुल 148 मत प्राप्त हुए जबकि निर्दलीय शिवशंकर निषाद को छह वोट मिले। चुनाव में कुल 155 सदस्यों ने वोट दिया, जिसमें से एक वोट रद्द घोषित कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें