फोटो गैलरी

Hindi Newsपरिवर्तन रैली में शामिल होंगे घाटशिला के कार्यकर्ता

परिवर्तन रैली में शामिल होंगे घाटशिला के कार्यकर्ता

मऊभंडार। हमारे प्रतिनिधि। तृणमूल कांग्रेस की ओर से शनिवार को रांची के मोहराबादी मैदान में परविर्तन रैली का आयोजन किया गया हैं। रैली में शामिल होने के लिए घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में...

परिवर्तन रैली में शामिल होंगे घाटशिला के कार्यकर्ता
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 11 Jan 2014 12:16 AM
ऐप पर पढ़ें

मऊभंडार। हमारे प्रतिनिधि। तृणमूल कांग्रेस की ओर से शनिवार को रांची के मोहराबादी मैदान में परविर्तन रैली का आयोजन किया गया हैं। रैली में शामिल होने के लिए घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक रांची जायेंगे।

तृणमूल कांग्रेस के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के संयोजक फेवियन तिर्की और मृत्युंजय यादव ने बताया कि पार्टी की रैली को सफल बनाने के लिए वे लोग शनिवार की सुबह रांची रवाना होंगे। दोनों ने बताया कि झारखंड के अलग राज्य बनने के 14 साल बाद भी लोगों की उम्मीदें पूरी नहीं हो पायी हैं।

झारखंड की जनता अलग राज्य बनने के बाद से स्वयं को उपेक्षित महसूस करने लगी है। ऐसे में जरूरी है कि झारखंड में परविर्तन हो। यही कारण है कि पश्चिम बंगाल की ही तरह झारखंड में भी बेहतर सरकार देने के लिए रांची में परविर्तन रैली आयोजित की जा रही है। इसमें पार्टी नेता मुकुल राय और सांसद केडी सिंह आदि मौजूद रहेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें