फोटो गैलरी

Hindi Newsदहेज उत्पीड़न के आरोप में तीन गिरफ्तार

दहेज उत्पीड़न के आरोप में तीन गिरफ्तार

नोएडा। कार्यालय संवाददाता। गर्भवती की खुदकुशी मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने उसके पति व सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ महिला की मां ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। खुदकुशी...

दहेज उत्पीड़न के आरोप में तीन गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 11 Jan 2014 12:07 AM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा। कार्यालय संवाददाता। गर्भवती की खुदकुशी मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने उसके पति व सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ महिला की मां ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। खुदकुशी का यह मामला बुधवार रात सदरपुर गांव में हुआ था। मूल रुप से उन्नाव निवासी अनिल कनौजिया यहां पत्नी दीपा (26वर्ष), पिता रामलाल व मां सुमन के साथ किराये पर रहता है। मिन्टो रोड दिल्ली निवासी दीपा की शादी पांच वर्ष पहले अनिल से हुई थी।

दोनों का डेढ़ वर्ष का एक बेटा है। दीपा आठ माह की गर्भवती थी। बुधवार रात अनिल ने किसी बात पर उसे डांट दिया था। इससे नाराज हो दीपा ने खुद को एक कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। अनिल ने पड़ोसियों की मदद से कमरे में लगा लोहे का गेट तोड़ा। दीपा फांसी पर लटक रही थी। उसे अस्पताल ले जाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले में दीपा की मां सर्बती देवी ने पति अनिल व ससुर रामलाल व सास सुमन के खिलाफ दहेज में बाइक व रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें