फोटो गैलरी

Hindi News'आप' ने शुरू किया सदस्यता अभियान, टारगेट 1 करोड़

'आप' ने शुरू किया सदस्यता अभियान, टारगेट 1 करोड़

दिल्ली विधानसभा के चुनाव में शानदार सफलता हासिल करने के बाद इस साल होने वाले आम चुनाव पर पैनी नजर गड़ाये आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को जोरशोर के साथ अपना सदस्यता अभियान शुरू किया। अभियान 17 दिन...

'आप' ने शुरू किया सदस्यता अभियान, टारगेट 1 करोड़
एजेंसीFri, 10 Jan 2014 03:45 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली विधानसभा के चुनाव में शानदार सफलता हासिल करने के बाद इस साल होने वाले आम चुनाव पर पैनी नजर गड़ाये आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को जोरशोर के साथ अपना सदस्यता अभियान शुरू किया। अभियान 17 दिन अर्थात 26 जनवरी तक चलेगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। पार्टी अभियान के दौरान शामिल होने वालों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेगी। केजरीवाल ने कहा कि हमने देशभर में आज से मुफ्त सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान को 'मैं भी आम आदमी' का नाम दिया गया है।

आप का सदस्य बनने के लिए लोग 07798220033 पर नाम और एसटीडी कोड, विधानसभा का नाम एसएमएस कर सकते हैं अथवा फोन कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें सदस्यता नंबर आवंटित कर दिया जायेगा। इसके लिए सदस्य को सदस्यता के और आवंटित कोड के लिए एसएमएस के जरिये सूचित कर दिया जायेगा।

एक मोबाइल फोन से केवल एक ही व्यक्ति सदस्यता के लिए आवदेन का पात्र होगा। केजरीवाल और गोपाल राय ने कहा कि 26 जनवरी तक हमारा लक्ष्य एक करोड़ सदस्य बनाने का है। हालांकि उन्होंने कहा कि 26 जनवरी के बाद भी सदस्य बनाने का काम जारी रहेगा। अब तक तीन लाख सदस्य ऑनलाइन के माध्यम से बन चुके हैं।

उन्होंने बताया कि पार्टी की पर्ची काटकर जिसे सदस्य बनाया गया है, उसकी गिनती अभी तक नहीं हुई है। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर कहा है कि उन्हें सुरक्षा की कोई जरूरत नहीं है। मेरी जीवन रेखा बहुत लंबी है और मेरे जीवन को किसी प्रकार का खतरा नहीं है।

समाचार चैनल आईबीएन7 के प्रबंध संपादक आशुतोष के आप में शामिल होने के संबंध में केजरीवाल ने कहा है कि संभवतः वह दो दिन में पार्टी में शामिल हो जायेंगे। आप के नेता प्रशांत भूषण ने पिछले सप्ताह पार्टी की दो दिन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद कहा था कि अगले आम चुनाव में आप बड़े स्तर पर उतरेगी।

आप के हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात में अधिकांश सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है। हरियाणा में तो पार्टी विधानसभा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है और योगेन्द्र यादव को आप का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार भी बनाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें