फोटो गैलरी

Hindi Newsपर्यटन विभाग ने मांगा 100 करोड़

पर्यटन विभाग ने मांगा 100 करोड़

रांची। पर्यटन विभाग ने 14वें वित्त आयोग के समक्ष 100 करोड़ की मांग रखी है। प्रस्ताव में कहा है कि राज्य में पर्यटन स्थलों के विकास की असीम संभावना है। इससे न सिर्फ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि राज्य...

पर्यटन विभाग ने मांगा 100 करोड़
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 10 Jan 2014 12:52 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। पर्यटन विभाग ने 14वें वित्त आयोग के समक्ष 100 करोड़ की मांग रखी है। प्रस्ताव में कहा है कि राज्य में पर्यटन स्थलों के विकास की असीम संभावना है। इससे न सिर्फ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि राज्य की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

झारखंड में सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों, धर्म स्थलों एवं उत्कृष्ट वातावरण के कारण पर्यटक यहां अधिक आकर्षित हो सकते हैं। राज्य सरकार पर्यटन स्थलों का विकास करना चाहती है। इसलिए पर्यटन क्षेत्र की तेज गति से विकास के लिए ग्रामीण पर्यटन, इको टूरिज्म, टूरिस्ट कांप्लेक्स ,मार्गीय सुविधा केंद्र और पर्यटन सूचना केंद्रों के विकास की जरूरत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें