घरवालों ने डांटा तो छात्रा ने दी जान
तरकुलवा। हिन्दुस्तान संवाद परिवारीजनों की डाट से नाराज एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में कुंडी के सहारे लटकता मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को...
तरकुलवा। हिन्दुस्तान संवाद
परिवारीजनों की डाट से नाराज एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में कुंडी के सहारे लटकता मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंचनपुर निवासी उमेश चौहान की पुत्री अंजली (13) सातवीं की छात्रा थी। बुधवार की रात में किसी बात को लेकर अंजली को परिवारीजनों ने डांट दिया। इससे नाराज होकर वह सोने चली गई और कमरे के कुंडी में रस्सी का फंदा बना कर झूल गई।
इससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार की सुबह जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तो परिवारीजनों ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी लेकिन जवाब नहीं मिला। घर के लोगों ने खिड़की के रास्ते देखा कि अंजली कुंडी से लटक रही है। यह देख परिवारीजन शोर मचाने लगे। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी बीच किसी ने जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।