फोटो गैलरी

Hindi Newsइलाज के दौरान इंदौर में महिला की मौत

इलाज के दौरान इंदौर में महिला की मौत

बारा। क्षेत्र के रिगवां गांव की एक महिला की बुधवार को इलाज के दौरान इंदौर में मौत हो गई। गुरुवार रात जब महिला का शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। गांव में सभी की आंखे गम से नम हो गईं। ...

इलाज के दौरान इंदौर में महिला की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 09 Jan 2014 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बारा। क्षेत्र के रिगवां गांव की एक महिला की बुधवार को इलाज के दौरान इंदौर में मौत हो गई। गुरुवार रात जब महिला का शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। गांव में सभी की आंखे गम से नम हो गईं। संगीता देवी (28) पत्नी शशि भूषण मिश्र पेट की बीमारी से पीड़ित चल रहीं थीं। 4 साल पहले पेट का ऑपरेशन इंदौर में हुआ था। वहां संगीता के ससुर पृथ्वी राज मिश्र सिपाही थे। 3 वर्ष पहले उनका स्वर्गवास हो गया।

संगीता की बीमारी का इलाज इंदौर में ही चल रहा था। 3 जनवरी को वह वह इलाज के लिए गई थी। जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। शशि भूषण गांव में ही रह कर खेती बारी करता है। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 10 व छोटा 6 साल का है। संगीता का शव आते ही पूरा गांव जमा हो गया। सब के चेहरे दुखी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें