फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा ने निकाली कांग्रेस घोटालों की बारात

भाजपा ने निकाली कांग्रेस घोटालों की बारात

 ऋषिकेश। हमारे संवाददाता भाजपा ने नगर में कांग्रेस सरकार के घोटालों की बारात निकाली। उन्होंने घोटाले के प्रतीक घड़े को गंगा में वसिरे्जित भी किया। गुरुवार सुबह रेलवे रोड स्थित अंबेडकर चौक से...

भाजपा ने निकाली कांग्रेस घोटालों की बारात
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 09 Jan 2014 11:38 PM
ऐप पर पढ़ें

 ऋषिकेश। हमारे संवाददाता

भाजपा ने नगर में कांग्रेस सरकार के घोटालों की बारात निकाली। उन्होंने घोटाले के प्रतीक घड़े को गंगा में वसिरे्जित भी किया। गुरुवार सुबह रेलवे रोड स्थित अंबेडकर चौक से प्रारंभ कांग्रेस के घोटालों की बारात नगर के विभिन्न चौराहों से होकर त्रविेणी घाट पहुंची, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने घोटाले रुपी घड़े को गंगा में बहाया। क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है।

सरकार को मुख्यमंत्री नहीं बल्कि दूसरे लोग चला रहे हैं। विधानसभा सत्र एक सप्ताह के बजाय केवल एक-दो दिन चल रहा है, जिससे जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा लगातार खतरे में पड़ती जा रही है। सरकार के अधिकारी ही गलत कामों में लिप्त पाए जा रहे हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में केंद्र और राज्य में हुए घोटालों का घड़ा भर गया है।

बारात में राजपाल ठाकुर, सरोज डिमरी, रीना शर्मा, कविता शाह, कृष्ण सिंघल, पवन शर्मा, हैप्पी सेमवाल, कमला गुनसोला, अनिरुद्ध अग्रवाल, अभिषेक मल्होत्रा, गुड्डी कलूडा, अनिता तविाडी, राकेश पाल, राहुल पाल, प्रकांत, महेश शर्मा, राजेंद्र नेगी, सुशांत कंडवाल, अमित शर्मा, त्रविेंद्र नेगी, गोपाल चंदेल, अखिलेश मौर्य, टोनी, ऋषि, बाबू, कृष्ण भारद्वाज, अतुल, अर्जुन भंडारी, यशवंत, रामजी पांडे, नवीन रतूड़ी, दीपक, मुकेश, सुधीर रावत, शविम टुटेजा, अनिल खरवाल, रमेश अरोडा, मनोज राजपूत, रिंकू ठाकुर, जितेंद्र धाकड, सुनील पासवान, संदीप प्रजापति, पंकज शर्मा, अनिकेत गुप्ता, सुधीर रावत, प्रदीप साद, पवन शर्मा आदि शामिल हुये।

फोटो-6- नगर में बारात निकालते भाजपा कार्यकर्ता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें