फोटो गैलरी

Hindi Newsआप के खिलाफ उतरेगी भाजपा

आप के खिलाफ उतरेगी भाजपा

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता नई सरकार की नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतारेगी। यह विरोध कश्मीर मुद्दे पर जनमत संग्रह कराने, बाटला हाउस मुठभेड़ पर संदेह और कांग्रेस नेताओं का बचाव करने...

आप के खिलाफ उतरेगी भाजपा
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 09 Jan 2014 11:37 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता

नई सरकार की नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतारेगी। यह विरोध कश्मीर मुद्दे पर जनमत संग्रह कराने, बाटला हाउस मुठभेड़ पर संदेह और कांग्रेस नेताओं का बचाव करने के लिए होगा। यह जानकारी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्रियों और मुख्यमंत्री द्वारा किय जा रहे भ्रष्टाचार के बतौरे की सीएजी रिपोर्ट है। इसके अतिरिक्त दिल्ली की सरकार को पुराने मंत्रियों के खिलाफ जांच के लिए किन प्रमाण की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है कि आम आदमी पार्टी द्वारा कांग्रेस के गठबंधन से सत्ता में आने के बाद उसने पूर्व मुख्यमंत्री व मंत्रियों के खिलाफ जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। अन्यथा ऐसा कोई कारण नहीं कि उसके विरूद्व पिछले 10 दिन में कोई एक शिकायत भी दर्ज नहीं की गई हो।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें