फोटो गैलरी

Hindi Newsशीतलहर की चपेट में हिमाचल प्रदेश

शीतलहर की चपेट में हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश गुरुवार को शीतलहर की चपेट में रहा। राज्य के ऊपरी इलाकों का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। शून्य से नीचे 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ कैलांग, लाहौल और स्पीति के मुख्यालय सबसे ठंडे...

शीतलहर की चपेट में हिमाचल प्रदेश
एजेंसीThu, 09 Jan 2014 02:08 PM
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश गुरुवार को शीतलहर की चपेट में रहा। राज्य के ऊपरी इलाकों का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। शून्य से नीचे 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ कैलांग, लाहौल और स्पीति के मुख्यालय सबसे ठंडे रहे। पिछले 24 घंटों में नौ सेंटीमीटर बर्फबारी भी हुई।

मौसम विज्ञान कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि किन्नौर जिले के काल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मनाली में यह शून्य पर रहा। शिमला का न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस और धर्मशाला का 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मनाली-लेह हाईवे पर स्थित रोहतंग र्दे (13,0505 फीट) और बरालचा दर्रे (16,020 फीट) में सबसे ज्यादा बफबारी हुई।

राज्य की राजधानी से लगभग 250 किलोमीटर दूस स्थित काल्पा शहर में 15 सेंटीमीटर बर्फबारी और मनाली में 20.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि पिछले दो दिनों में किन्नौर के पूरे आदिवासी क्षेत्र, लाहौल और स्पीति, कुल्लू, सिरमौर और चंबा जिलों में भारी बर्फबारी देखी गई।

उन्होंने बताया कि कैस्पियन सागर से शुरू होकर अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र की ओर बढ़ रही तूफान व्यवस्था-पश्चिमी विक्षोभ के क्षेत्र में 10 जनवरी तक सक्रिय रहने की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें