फोटो गैलरी

Hindi Newsगुमला भाजपा संकल्प रैली को सफल बनाने वाले कार्यकर्ताओं

गुमला भाजपा संकल्प रैली को सफल बनाने वाले कार्यकर्ताओं

गुमला संवाददाता। भाजपा कार्यकर्ताओं की बठक बुधवार को ज्योति संघ भवन में आयोजित हुई। विजय मिश्रा की अध्यक्षता वाले इस बैठक में 29 दिसंबर को संपन्न नरेंद्र मोदी की संकल्प रैली की में भाग लेने वाले...

गुमला भाजपा संकल्प रैली को सफल बनाने वाले कार्यकर्ताओं
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 09 Jan 2014 12:35 AM
ऐप पर पढ़ें

गुमला संवाददाता। भाजपा कार्यकर्ताओं की बठक बुधवार को ज्योति संघ भवन में आयोजित हुई। विजय मिश्रा की अध्यक्षता वाले इस बैठक में 29 दिसंबर को संपन्न नरेंद्र मोदी की संकल्प रैली की में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई देते उनके प्रति आभार जताया गया।

मौके पर स्थानीय भाजपा विधायक कमलेश उरांव ने कहा कि यह रैली नशि्चित रूपसे झारखंड की सबसे बड़ी रैली थी। जिला कमेटी रैली में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भागीदारी कराने में सफल रही है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि रैली में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताने के लिए प्रखंड स्थर पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जायेगी। जिसका शुभारंभ 11 जनवरी को रायडीह प्रखंड से की जायेगी। बैठक में प्रदेश अनुशासन समिति केअध्यक्ष विनय कुमार लाल प्रदेश मंत्री भूपन साहू और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह ने अपने-अपने विचारों को रखा।

उन्होने कहा कि वैसे बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को जोड़ना है जो कि सी कारण से अबतक पार्टी से नही जुड़े हैं। रैली से कार्यकर्ताओं में जोश को संचार हुआ है। और आने वाले तीन महीने हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें