फोटो गैलरी

Hindi News ओबामा दंपति ने हिलेरी को दिया चुनाव चंदा

ओबामा दंपति ने हिलेरी को दिया चुनाव चंदा

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बराक ओबामा ने अपनी प्रतिद्वंद्वी रही हिलेरी क्िलंटन के प्रचार अभियान के लिए 2,300 अमेरिकी डॉलर का चंदा दिया। उनकी पत्नी मिशेल ने भी चंदा स्वरूप...

 ओबामा दंपति ने हिलेरी को दिया चुनाव चंदा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बराक ओबामा ने अपनी प्रतिद्वंद्वी रही हिलेरी क्िलंटन के प्रचार अभियान के लिए 2,300 अमेरिकी डॉलर का चंदा दिया। उनकी पत्नी मिशेल ने भी चंदा स्वरूप हिलेरी को 2,300 अमेरिकी डॉलर की राशि दी है। यह अमेरिकी कानून के तहत व्यक्ितगत तौर पर दान में दी जाने वाली अधिकतम राशि है। हिलेरी राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की मुख्य दावेदार थीं और उन्होंने अपने प्रतिस्पद्र्धी ओबामा को कई मौकों पर जबरदस्त टक्कर दी थी। अभी उन पर 2.2 करोड़ डालर का कर्ज है। ओबामा दंपति का यह चंदा उन्हें कर्ज से उबारने की कोशिश का हिस्सा है।ड्ढr भारतीय अमेरिकी ओबामा के साथ : अब तक हिलेरी का समर्थन कर रहे भारतीय अमेरिकियों के एक संगठन ने डेमोक्रेट उम्मीदवार ओबामा को आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। यह संगठन ओबामा के प्रचार के लिए एक करोड़ डालर देगा। अमेरिकन इंडियंस फॉर डेमोक्रेट के चेयरमैन संत सिंह चटवाल ने बताया कि उनका संगठन चाहता है कि अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में ओबामा ही विजेता बनें। चटवाल के मुताबिक, इस संगठन के सदस्य अगले महीने ओबामा के प्रचार के लिए कम से कम एक करोड़ डॉलर जुटाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें